फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one arrest

बाराबंकी : संपत्ति के लालच में सौतेले बेटे ने की थी मौसी की हत्या

Fri, 04 Mar 2022 01:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2022 01:28 PM IST
सार

रामनगर कस्बे के मोहल्ला घमेड़ी में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
one arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन दिन पहले महिला की गला दबाकर की गई हत्या उसके ही सौतेले बेटे ने संपत्ति के लालच में की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा किया। उसके बाद उसे जेल भेज दिया। घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव की है। यहां के निवासी सूर्यबली की पत्नी फूलमती (50) की 27 फरवरी की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक मार्च की सुबह उसका सौतेला बेटा रामदास मौसी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


इसकी सूचना पर इब्राहिमपुर निवासी मामा सुंदरलाल ने पुलिस को तहरीर देकर भांजे पर ही मौसी की हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से महिला की मौत होने की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी रामदास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने बताया कि पूछताछ में रामदास ने बताया कि उसकी मां की मौत के बाद उसके पिता ने उसकी मौसी से दूसरी शादी कर ली थी। कुछ दिनों बाद पिता की मौत हो गई। इसके बाद उसके पिता के नाम करीब पांच बीघा जमीन मौसी के नाम चली गई। इस जमीन को मामा व मौसी मिलकर हड़पना चाह रहे थे। जिसको लेकर उसने मौसी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या का केस दर्ज कर आरोपी रामदास को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर कस्बे के मोहल्ला घमेड़ी में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। कंधई तारापुर निवासी रमेश यादव ने बहन आशा (28) की शादी आठ साल पहले रामनगर नगर पंचायत के मोहल्ला घमेड़ी-2 निवासी प्रवेश यादव से की थी।


रमेश का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर उसे सूचना मिली थी कि उसकी बहन की मौत हो गई है। वह लोग जब मौके पर पहुंचे तो बहन का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ा था। शरीर पर चोटों के निशान थे। भाई की सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो बेटियां नंदनी (6) व गौरी (4) हैं। इंस्पेक्टर विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed