{"_id":"67823e903c932daad204167c","slug":"old-man-injured-in-attack-dies-during-treatment-barabanki-news-c-315-1-brp1006-131383-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हमले में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हमले में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
Sat, 11 Jan 2025 07:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
रमेश चंद्र (फाइल फोटो)
घुंघटेर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र घुंघटेर में 10 दिन पहले हमले में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन पर हमला करने वाला आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रमेशचंद्र यादव (60) बीते 10 दिसंबर की सुबह अहाते से भैंस को खोलने गए थे। एक मवेशी हाथ से रस्सी छुड़ाकर पड़ोसी संतोष कुमार के दरवाजे पर चला गया। जब रमेशचंद्र मवेशी को पकड़ने गए तो संतोष कुमार से विवाद हो गया था।
आरोप है कि संतोष ने लाठी डंडे से रमेशचंद्र की पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से रमेशचंद्र लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान रमेशचंद्र की मौत हो गई। दोपहर बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घुंघटेर थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि दस दिन पहले मारपीट हुई थी। पुत्र की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी संतोष को तीन दिन पहले जेल भेजा जा चुका है। अब धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ