फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Old Baba's fair was not held, silence prevailed amidst surveillance

Barabanki News: नहीं लगा बूढ़े बाबा का मेला, निगरानी के बीच सन्नाटा

Thu, 15 May 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 15 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Old Baba's fair was not held, silence prevailed amidst surveillance
बाराबंकी। जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर स्थित सतरिख में सैयद सालार साहू गाजी रहमतुल्ला अलेह ऊर्फ बूढ़े बाबा की दरगाह पर हर साल लगने वाला पारंपरिक मेला इस बार नहीं लग सका। 14 से 18 मई तक उर्स व मेले के पांच दिवसीय मेले की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके चलते बुधवार को दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जायरीनों की चहल पहल की जगह सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे मेला परिसर की निगरानी पुलिस के साथ ही ड्रोन की मदद की जा रही है।
विज्ञापन

सतरिख का यह मेला हर साल जेठ माह के बड़े मंगल के बाद लगता था। इसमें जिले के साथ ही लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होने आते थे। इस दौरान लगने वाले मेले में खानपान, कपड़े, घर गृहस्थी के सामान, खिलौने और मनोरंजन के अन्य साधनों की दुकानें सजती थी। जायरीन चादर चढ़ा कर मेले में खरीदारी करते थे।
विज्ञापन

पूर्व में भी एक आक्रमणकारी का महिमा मंडन करने का तर्क देकर मेला आयोजन रोकने की मांगे होती रहीं। बीते कुछ माह से इस मांग ने जोर पकड़ लिया। इस पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई। एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर मेला लगता है, उस भूमि को लेकर कई आपत्तियां आई थीं। इसलिए कानून व्यवस्था की स्थिति के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए इस बार मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूद गजनवी के सेनापति थे सैयद सालार साहू गाजी
बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले को भी रद्द किया जा चुका है। सतरिख में मसूद गाजी के पिता सैयद सालार साहू गाजी की दरगाह है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सैयद सालार साहू गाजी महमूद गजनवी का सेनापति था। जिसने लूटपाट करने के साथ धर्म परिवर्तन करवाया। जबकि वास्तव में सतरिख, महर्षि वशिष्ठ से जुड़ा एक धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed