फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Officers should discharge their duties responsibly: DM

अधिकारी अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें : डीएम

Thu, 04 Jul 2024 05:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Officers should discharge their duties responsibly: DM
बाराबंकी के लोक सभागार में श्री लोधेश्वर महादेवा के सावनी मेला की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठ
बाराबंकी। सावन माह में महादेवा में लगने वाले सावनी मेले को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में की। उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग के कार्यों की व्यवस्था सुरक्षा मानकों को दृष्टिगत रखते हुए की जाए। बल्लियों के बीच में लोहे की मजबूत जाली का प्रयोग अवश्य किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एसडीएम रामनगर को 22 जुलाई से चलने वाले श्रावण मास मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि बोहनिया तालाब और अभरन पर व उसके आसपास प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जाए तथा रात्रि में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से बनी रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनरेटर की भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। कहा कि अभरन तालाब के चारों ओर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए। डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेला क्षेत्र में जिन नालियों पर ढकें पत्थर टूट गए हैं, उन नालियों को पत्थर से ढकने की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथी ही जो नल खराब हो चुके हैं, उनको दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम रामनगर को महादेवा मेला के दौरान होने वाली सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की एक कार्ययोजना बनाकर डायग्राम के रूप में तैयार करने के निर्देश दिए जिससे इन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को महादेवा कॉरिडोर के प्रोजेक्ट में समाहित किया जा सके।


पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मेला परिसर में जो भी दुकान लगाई जाए, उन समस्त दुकानों पर दुकानदार का नाम व पता सहित रेट बोर्ड लगवाए जाएं। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह व एएसपी चिरंजीव सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed