{"_id":"683b454f9406cd82c0005ca8","slug":"occupation-found-on-government-land-case-filed-against-five-barabanki-news-c-315-1-brp1006-140587-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरकारी जमीन पर मिला कब्जा, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरकारी जमीन पर मिला कब्जा, पांच पर मुकदमा
Sat, 31 May 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 31 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के आसपास की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भूहेरा गांव में नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद लेखपाल की तहरीर पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जबकि एक मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
किसान संगठन के पदाधिकारी द्वारा डीएम से 28 मई को शिकायत की गई थी कि तहसील नवाबगंज के भूहेरा गांव में नवीन पर्ती के रूप में दर्ज सरकारी जमीन पर सफेदाबाद के निवासी रमेशचंद्र बैसवार ने अवैध कब्जा कर रखा है। मामले की जांच करने पहुंचे लेखपाल प्रवेश कुमार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सत्यापन में शिकायत सही मिली। भूहेरा की नवीन पर्ती के आंशिक भाग को रमेश चंद्र व चार अन्य लोगाें ने जोतकर खेत में मिला लिया। शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि रमेशचंद्र समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है।
उधर, भूहेरा के ही अनिल कुमार ने रमेशचंद्र पर हाईवे किनारे परिवहन निगम व सरकारी अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। एसडीएम सदर आनंद तिवारी ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध कब्जे से बेखबर राजस्वकर्मी
अवैध कब्जेदारी पर निगरानी की जिम्मेदारी लेखपाल की होती है। उसे अपने क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर होने वाले कब्जों की रिपोर्ट नियमित अंतराल पर तहसीलदार व एसडीएम को देना होती है ताकि कब्जा हटवाने की कार्रवाई हो सके। लापरवाही के चलते लेखपाल शुरुआती तौर पर अवैध कब्जे की कोई शिकायत नहीं करते हैं।