{"_id":"685315b5bc9f3997970eee58","slug":"now-a-vegetable-market-will-be-set-up-in-front-of-sai-mandir-barabanki-news-c-315-1-brb1001-141864-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अब सांई मंदिर के सामने लगेगा सब्जी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अब सांई मंदिर के सामने लगेगा सब्जी बाजार
Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में जनेस्मा (जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज) के सामने लगने वाली फुटकर सब्जी बाजार अब सांई मंदिर के सामने माल गोदाम रोड पर लगेगी। बुधवार को नगर पालिका के टीओ कमलेश चौबे के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने जनेस्मा सामने सब्जी बेचने आए दुकानदारों को हटाकर सांई मंदिर के सामने भेजा।
इसके लिए सांई मंदिर के सामने खाली पड़े परिसर को समतल कराया गया है। कई दुकानदार सब्जी लेकर वहां पहुंचे लेकिन पहले दिन असमंजस में दिखे। हालांकि शाम को एसडीएम आनंद कुमार त्रिपाठी व नगर पालिका के ईओ संजय कुमार शुक्ला ने सांई मंदिर के निकट परिसर में पहुंचकर सब्जी विक्रेताओं को बिजली व पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया। करीब दो सौ पटरी दुकानदार जनेस्मा के सामने सब्जी बेचते थे। तीन माह पहले यहां पटरी पर रखी लोहे की दुकानों को हटवाए जाने के बाद काफी दुकानदार हट गए। फिर भी करीब डेढ़ सौ सब्जी व फल विक्रेता यहां रोज दुकानें लगाते थे। इससे महाविद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठाना पड़ती थी।