फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Notice to biscuit manufacturers and sellers on the use of misinformation

मिथ्याछाप सामग्री का प्रयोग करने पर बिस्कुट निर्माता और विक्रेताओं को नोटिस

Wed, 22 Jul 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Notice to biscuit manufacturers and sellers on the use of misinformation
बाराबंकी। एक बिस्कुट बनाने वाली फर्म की सामग्री अधोमानक पाई गई है। इस पर फर्म तथा बिस्कुट विक्रेताओं को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा किसमिस, सॉस, सैंडविच व क्रीम आदि के नमूने फेल होने पर इनके विक्रेताओं को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सफेदाबाद के मोहम्मदपुर स्थित एक फैक्टरी में स्वास्तिक बिस्कुट का निर्माण किया जाता है लेकिन इसके निर्माण में प्रयोग किया जाने वाला मैदा, ब्रेड और आमोनियम बाई कार्बोनेट का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर एफएसडीए ने फैक्टरी के निदेशक इंदिरा नगर निवासी प्रयाग नरायन, सप्लायर प्रहलाद फ्लोर मिल, विनिर्माता हिना फूड प्रोडक्ट रनिया कानपुर के साथ ही विक्रेता संजय जायसवाल निवासी नहर कॉलोनी और डीएम आवास के सामने स्थित सांई प्लाजा के यश इंटरप्राइजेज को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा यहीं से लिया गया चॉकलेट, क्रीम, बिस्कुट और सैंडविच का नमूना भी जांच में अधोमानक पाया गया है जिस पर इसके निर्माता इंदिरानगर निवासी प्रयाग नरायन तिवारी को अलग से नोटिस जारी किए गए हैं। इनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने पर विभाग इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं त्रिलोकपुर के सलीम के यहां से भरा गया किसमिस, मिठवारा के हरिओम गुप्ता की दुकान से भरा गया रिफाइंड तेल और सिटी प्वाइंट से भरा गया वेज सॉस का नमूना भी मिथ्याछाप पाया गया है। इस पर सिटी प्वाइंट के मैनेजर गोमतीनगर निवासी अनूप सिंह तथा अलीगंज निवासी मालिक प्रखर गुप्ता को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
अभिहीत अधिकारी ने बताया कि धरसनिया स्थित टाइमैक स्नैक फूड से भरा गया राइस ब्रोकेन का नमूना भी मिथ्याछाप पाया गया है। इस पर इसके निर्माता परस्वनाथ पनकी कानपुर और मालगोदाम रोड निवासी उत्तम सिंह को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा किठैया सलेमपुर के रामजीत से भरा गया मिश्रित दूध, हिमांचलपुरवा के संतोष से भरा गया मिश्रित दूध, इब्राहिमाबाद के मैकू से भरा गया खोया, राममंडई के हनोमान की दुकान से भरा गया कलाकंद, टिकैतनगर के सचिन की दुकान से भरा गया पनीर, टाईकला के रामप्रताप से भरा गया।
मिश्रित दूध, इस्माइलपुर के राजकुमार से भरा गया पनीर, गल्हामऊ के पिंटू से भरा गया मिश्रित दूध, चंदौली की मेनका की दुुकान से भरा गया खोया, छोटीबाजार जैदपुर से राजेश की दुकान से भरा गया खोया, पूरे समधी के अमरेश से भरा गया मिश्रित दूध और मुनीराबाद के उत्तम से भरा गया पोटैटो पाउडर का नमूना जांच में अधोमानक पाए जाने पर सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार के किसी भी मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है। ऐसी वस्तुओं का नियमित सेवन करने से लीवर कैंसर, किडनी फेल होने समेत कई प्रकार के रोग होने की आशंका अधिक रहती हैं। इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि बाहर का सामान प्रयोग करने से ज्यादा बेहतर है घरों के बने उत्पादों का प्रयोग करें और सुरक्षित रहें।

अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। यदि इनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाएगा तो आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा एडीएम कोर्ट में वाद भी दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed