{"_id":"6877ff72c73e1753bd0ff651","slug":"no-trace-of-the-oil-businessman-and-his-family-barabanki-news-c-315-1-brp1006-143837-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेल कारोबारी व परिवार का सुराग नहीं, लखनऊ में तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेल कारोबारी व परिवार का सुराग नहीं, लखनऊ में तलाश
Thu, 17 Jul 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी-लखनऊ रोड पर सोमवार को वाहन में ईधन भरवाते आजम। -स्रोत : सीसी टीवी
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी क्षेत्र के बहरौली गांव से मंगलवार सुबह लापता हुए सरसों तेल के कारोबारी आजम (32), उनकी पत्नी हाशमी बानो (30) और पांच मासूम बच्चों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को पुलिस की तीन टीमें गांव से लेकर लखनऊ तक चप्पे-चप्पे पर तलाश में जुटी हैं।
परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं, वहीं पुलिस को शुरुआती जांच में कारोबारी के भारी कर्ज में डूबे होने के सबूत मिले हैं।
बहरौली गांव निवासी आजम अपने घर से सटे तेल के कारखाने में रहते थे। मंगलवार सुबह अचानक आजम, उनकी पत्नी और पुत्र गुफरान (12), पुत्रियां उमैरा (10), हुमैमा (8), अम्मे (3) और उम्मे (1) सभी लापता हो गए। घर के भीतर दंपती के दो मोबाइल फोन मिले जिससे पुलिस को लोकेशन ट्रेस करना भी मुश्किल हो गया।
परिजनों ने पहले आजम की ससुराल में खोजबीन की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस को सूचना देने के बाद जांच शुरू हुई तो सीसीटीवी फुटेज में आजम को अपने मालवाहन में पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते और फिर लखनऊ की सीमा की ओर जाते देखा गया। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि आजम ने टिकैतगंज समेत कई जगहों के साहूकारों और व्यापारियों से लाखों रुपये उधार ले रखे थे। परिजन जहां किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं, वहीं ग्रामीण यह भी मान रहे हैं कि शायद कर्ज के दबाव से बचने के लिए आजम परिवार समेत खुद ही कहीं छिप गए हों। पुलिस टीमें अब तक 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी हैं।