फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No sanitation in Schools

सैनिट्राइज तो दूर मेंथा के अवशेष व मवेशियों का अड्डा बने परिषदीय स्कूल

Mon, 06 Jul 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
No sanitation in Schools
कोटवाधाम/कोठी (बाराबंकी)। कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर बंद परिषदीय विद्यालय अनलॉक-2 में शिक्षकों के लिए एक जुलाई से खोले गए। विद्यालयों में सैनिटाइज कराने के साथ शिक्षकों को उपस्थित रहकर 12 काम कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। मगर, बेवक्त आने वाले शिक्षकों से शासन की मंशा पूरी होती नहीं दिख रही। जिसके चलते सैनिटाइज करना तो दूर परिषदीय स्कूल मेंथा की पेराई के बाद बचे अवशेष व मवेशियों का ठिकाना बने है।
विज्ञापन

जिले में 3,017 परिषदीय विद्यालय है। जिनमें 2,171 प्राथमिक व 846 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। कोविड-19 को लेकर मार्च से बंद यह स्कूल शिक्षकों के लिए अनलॉक-2 में एक जुलाई से खोलने का आदेश शिक्षा निदेशक (बेसिक) सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने दिए थे। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थित रहकर शिक्षकों से मध्याह्न भोजन के तहत परिवर्तन लागत की धनराशि विद्यार्थियों के अभिभावक के खाते समेत अन्य ब्यौरा की सूची मांगी थी। उन्होंने यू डायस का कार्य पूर्ण कराने, मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के ब्यौरे की फीड़िंग कराने समेत मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला का संचालन कराने को भी कहा था। वहीं कायाकल्प के विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं के काम कराने थे।
विज्ञापन

दीक्षा ऐप के प्रशिक्षण में शामिल होना था। शारदा कार्यक्रम के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कराना, पंजीकरण के साथ नामांकन करना व दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा का कार्य, निशुल्क कॉपी-किताबों व यूनिफार्म का वितरण तथा आनलाइन प्रशिक्षण समेत 12 कार्य विद्यालय में उपस्थित होकर करना था। शासन का आदेश मिलने के बाद बीएसए बीपी सिंह ने इसके निर्देश सभी बीईओं को देकर पालन कराने के निर्देश दिए। मगर, विद्यालयों में उपस्थित होकर शिक्षक किसी तरह कार्य कर रहे इसकी हकीकत यह तस्वीरें बयां कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed