फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   night curfew

जिले में रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू

Sun, 11 Apr 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
night curfew
बाराबंकी। नाइट कर्फ्यू लगने के बाद शहर में बंद की गई दुकाने सड़कों पर दिखा सन्नाटा। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोनो से हो रही मौतें और बढ़ रहे एक्टिव केसों की संख्या को देखते हुए जिले में शनिवार की रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक यह पाबंदी 16 अप्रैल तक रहेगी। लेकिन दिन में निकलने वाले लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने शासन से मिली अनुमति के बाद शनिवार को इसका आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 100 से ज्यादा संक्रमित मिलने और 600 से ज्यादा एक्टिव केस होने तथा आठ लोगों की मौत हो जाने के बाद जिलाधिकारी ने रात्रि कर्फ्यू का यह आदेश जारी किया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को लाने ले जाने की छूट होगी। लेकिन दिन में जो लोग बाहर निकलेंगे वह मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बाराबंकी में भी कोरोना वायरस के संक्रमण में वृद्धि होने लगी है। हालांकि संक्रमण पर काबू पाने का पूरा प्रयास स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासन के साथ अन्य विभाग कर रहे हैं। लेकिन संक्रमण के फैलाव को देखते हुए रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू लागू किया जा रहा है जो 16 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान दिन में निकलने वाले लोगों को कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से आशा बहू की मौत, 100 और मिले पॉजिटिव
बाराबंकी। जिले में कोरोना की चपेट में आकर एक आशा बहू की मौत हो गई जबकि 100 और संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। हैदरगढ़ क्षेत्र के हरिपालपुर निवासी आशा बहू सुधा शुक्ला (41) की कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि कई दिनों से बीमार होने पर कोरोना जांच कराई गई। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर 8 अप्रैल को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। इस तरह से जिले में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इनके परिवार के तीन और लोगों की हालत गंभीर होने पर मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं टैक्स अधिवक्ता हेमंत मिश्रा और उनके परिवार के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
अधिवक्ता ने स्वयं यह जानकारी दी है और कहा जो लोग संपर्क में आए हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि आशा बहू की कोरोना से मौत पर प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है तथा संक्रमित पाए गए लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
705 को लगी वैक्सीन, टीकाकरण उत्सव आज से
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच टीकाकरण का कार्य जारी है। इसी क्रम में शनिवार को 900 लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 709 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएमओ ने बताया कि रविवार से टीकाकरण उत्सव भी शुरू हो रहा है यह उत्सव 14 अप्रैल तक चलेगा।

इस संबंध में शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा। इसको लेकर सभी सीएचसी अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed