{"_id":"5ff605558ebc3e31ca3eac69","slug":"new-sp-join-barabanki-news-lko5585210164","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था ऐसी लागू करेंगे कि थानों पर ही हर किसी की हो सुनवाई- एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था ऐसी लागू करेंगे कि थानों पर ही हर किसी की हो सुनवाई- एसपी
विज्ञापन
बाराबंकी। वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अफसर यमुना प्रसाद ने बुधवार को जिले के नए एसपी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि हर किसी की थाना स्तर पर ही सुनवाई हो जिससे उसे इधर-उधर की भागदौड़ न करनी पड़े। कप्तान ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर शिकंजा व माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि इसके पहले वह बतौर एसपी संभल व कुशीनगर जिले में तैनात रहे चुके हैं। जबकि एएसपी के रूप में बरेली व अयोध्या जिले में तैनात रह चुके हैं। वर्तमान समय में वह एआईजी पीएसी लखनऊ के पद पर तैनात थे। कप्तान ने बताया कि महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा व सम्मान में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। आम आदमी व पुलिस के बीच बेहतर तालमेल हो और पुलिस का विश्वास लोगों में बना रहे इस तरह के काम पूरी टीम के साथ किया जाएगा।
वहीं आगामी पंचायत चुनाव व कोविड वैक्सीन के बारे में शासन के नियमानुसार काम करने की बात कप्तान ने कही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी डर के पुलिस थानों में जाकर अपनी समस्या बता सकता है। जो भी लंबित मामले हैं उनके जल्द खुलासे व बेहतर तरीके से पुलिस गश्त को भी एसपी ने प्राथमिकता बताया है। कप्तान ने जिले के समस्त सीओ व एएसपी के साथ बैठक की व जिले के हालात के बारे में जानकारी ली है। एसपी ने बताया कि पूर्व कप्तान द्वारा चलाए जा रहे कायाकल्प के काम को वह भी जारी रखने का प्रयास करेंगे।