फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Naveen Mandi will be closed for three days from today

आज से तीन दिन बंद रहेगी नवीन मंडी

Wed, 08 Jul 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Naveen Mandi will be closed for three days from today
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, महामंत्री एवं नगर के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग शहर की नवीन गल्ला मंडी में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवीन मंडी स्थल के अंदर लगने वाले मंडी शुल्क के विरोध में गुरुवार से तीन दिन के लिए नवीन मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। ये जानकारी जिलाध्यक्ष विनोद गाबा ने दी।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि मंडी के अंदर लगने वाले 2.5 प्रतिशत मंडी शुल्क का विरोध किया गया है क्योंकि मंडी से बाहर व्यापार करने पर कोई शुल्क नहीं देना है। इस व्यवस्था से मंडी के अंदर कार्यरत व्यापारी, पल्लेदार, मजदूर, मालवाहक सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिला महामंत्री प्रभात वर्मा ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को व्यापारियों के समक्ष आ रही कठिनाईयों से अवगत कराने के लिए एक ज्ञापन विधायक शरद अवस्थी को भी दिया जा चुका है लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बैठक में सौरभ गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed