फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Naag dewta temple is buzzing with devotees

श्रद्धालुआें से गुलजार रहा नागदेवता मंदिर

Tue, 19 Jul 2016 11:40 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Tue, 19 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Naag dewta temple is buzzing with devotees
बाराबंकी में मंगलवार को मंजीठा स्थित नागदेवता मंदिर के बाहर लगी श्रद्धालुओं की कतार। - फोटो : अमर उजाला
राजमार्ग से लेकर हैदरगढ़ रोड़ पर जनमानस की आस्था हिलोरें ले रही है। मंजीठा स्थित नागदेवता के मंदिर पर मंगलवार को श्रद्घालुआें का हुजूम उमड़ पड़ा। मेले के पहले दिन मंगलवार को मेघों ने मौसम को खुशगवार कर दिया जिससे मेला आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार पहिया आदि साधनों से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। मेला स्थल पर दुकानदाराें के भी चेहरे भीड़ देखकर खिल गए। 
विज्ञापन


मंजीठा स्थित नागदेवता के मंदिर पर लगने वाला मेला यहां पर आस्था रखने वाले भक्ताें के लिए अलग ही महत्व रखता है। मंजीठा के मेले के नाम से प्रसिद्घ इस स्थल पर आने वालाें की मान्यता है कि मेले की शुरूआत ही बारिश के साथ होती आई है।
विज्ञापन


यहां के बुजुर्ग भी बताते हैं कि हर साल मेले के पहले दिन बारिश जरूर होती है। पहले ही दिन हल्की बूंदाबादी से श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। दूरदराज से ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस, दो पहिया, चार पहिया वाहन के अलावा इक्का तांगा से मेलार्थियाें का पहुंचना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के पहले दिन मंगलवार को भक्ताें का ऐसा मजमा लगा कि पैर रखने की जगह नहीं बची। वहीं मेले मेें खिलौने की सजी दुकानें, सर्कस, झूले आदि बच्चों के आर्कषण का केंद्र रहे। ऊंचा झूला झूलने के लिए बच्चे व युवतियों की कतारें लगी रहीं।


लकड़ी के सामानों के लिए मशहूर मेले में लकड़ी के सामानों की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व कतारों के बीच श्रद्धालुओं ने नागदेवता मंदिर में मलिहा में दूध व चावल चढ़ाकर मंगल कामना की। प्रसाद के रूप में श्रद्धालु मलिहा को घर लेकर गए। मेले का पहला दिन व गुरू पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालुओं का देर शाम तक आवागमन जारी रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed