फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Murder of Guard

मेंथा गोदाम के गार्ड की गला रेतकर हत्या

Thu, 20 Feb 2020 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Murder of Guard
मसौली(बाराबंकी)। बहराइच हाईवे पर स्थित मसौली थाना मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर बने मेंथा गोदाम में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड की मंगलवार रात गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि बदमाश यहां से कुछ नहीं ले जा सके जबकि गोदाम में लाखों कीमत का मेंथा आयल रखा था। बुधवार की सुबह घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी पहुंचे व पूरे मामले का जायजा लिया।
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड एव फारसेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर पहुंचे आक्रोशित परिवारिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बहराइच हाइवे पर चंदनापुर के पास मार्ग जमा कर प्रदर्शन करना शुरू किया। इसकी सूचना मिलते ही महादेवा मेले में मौजूद एएसपी उत्तरी आरएस गौतम सीओ रामनगर के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। एएसपी उत्तरी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहराईच हाईवे पर स्थित मसौली थाना मुख्यालय के सामने से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित कपूर बाबू गुप्ता के बने आधा दर्जन गोदामों में से एक गोदाम को इंदौर की कंपनी ने किराये पर लेकर मेन्था का गोदाम बनाया था। गोदाम की सुरक्षा के लिए दो सिक्योरिटी गार्ड जिसमें कन्हैया लाल यादव (58) पुत्र बृजलाल यादव निवासी ग्राम चन्दनापुर थाना रामनगर गनमैन के रूप में व मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवला निवासी रामानुज पुत्र रामविलास डंडा मैन के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम करीब जब कन्हैया लाल ड्यूटी पर आया तो रामानुज अपने घर पर चला गया। इसके बाद गोदाम में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने देर रात में कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाशों ने मृतक का शव घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर ले जाकर गोदाम के पीछे छोड़कर फरार हो गये। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब दिन का गार्ड रामानुज वर्मा ड्यूटी पर आया तो मेन गेट का ताला बंद होने के कारण जब खेत के रास्ते गोदाम पहुंचा तो देखा कन्हैया का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। इसके बाद घटना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत ने हत्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी व जांच शुरू की।
वारदात की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम, क्षेत्राधिकारी रामनगर एसके रॉय ने मौका मुआयना किया। मौके पर फारसेंसिक टीम सहित डॉग स्क्वायड के जरिये हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की परन्तु हत्या की गुल्थी सुलझ नहीं सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने हत्या के कई पहलुओं की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गोदाम पर दिन की रखवाली करने वाले गार्ड रामानुज वर्मा ने बताया कि कन्हैयालाल गनमैन होने के बाद भी मंगलवार शाम को बगैर बंदूक के आया था। अक्सर वह बगैर बंदूक के ड्यूटी पर आता था। इसी के चलते बदमाशों ने उसे आसानी से मौत के घाट उतार दिया।
कस्बा मसौली निवासी प्रमुख मेन्था व्यवसायी कपूर बाबू गुप्ता के थाने से थोड़ी की दूरी पर 6 गोदाम बने हुए है। गोदाम संचालन के लिए मेरठ निवासी विक्रांत मैनेजर है जो विगत सोमवार से बीमार होने के कारण गोदाम नहीं आ रहे है। सुपरवाइजर सुशील व वीर प्रताप सुपरवाइजरी का काम करते थे। गोदाम के सुपरवाइजर ने बताया कि गोदाम में लगा सीसीटीवी कैमरा काफी दिन से खराब चल रहा है।

मृतक कन्हैयालाल के पुत्र अरविन्द ने बताया कि मेरे पिता बुढ़वल शुगर मिल में आयलर पद पर काम करते थे तथा मिल बन्द हो जाने के बाद चन्दनापुर गांव में ही सेवानिवर्त्त पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके सिंह की जमीन को लीज पर लेकर खेती आदि करते थे। करीब दो वर्ष पूर्व सीओ आरके सिंह के कृषि फार्म पर पैनल एव बैटरियों की चोरी हो गयी थी जिसमे भी चोरो ने मृतक कन्हैया एवं उसके पिता बृजलाल को चोरों ने काफी मारापीटा था। इसके बाद कन्हैयालाल की पहचान पर ही चोर जेल गये थे। दो महीने पूर्व सेंट्रल बैंक रामनगर में चोरी के बाद बैक में रात में रखवाली के लिए रखा था परन्तु कुछ समय बाद बैंक की नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहता था एक माह पूर्व मिनिस्ट्री सिक्योरिटी कम्पनी के जरिये एमसीएक्स गोदाम की डूयूटी पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed