फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

गला रेत कर युवती की हत्या, चेहरा ईंट से कूचा

Sat, 05 Nov 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
murder
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को ईंट से कूच दिया गया। शव खेत में मिला है। इससे दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की दो टीमें छानबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन

कुर्सी क्षेत्र में अमरसंडा गांव के पास औद्योगिक क्षेत्र में सड़क से करीब 50 मीटर दूूर एक खेत में सुबह लोगों ने युवती का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती की उम्र करीब 20 साल है। धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। पास में ही खून से सनी एक ईंट मिली।
विज्ञापन

पहचान छिपाने के लिए युवती के चेहरे को ईंट से कूचा गया था। दो बड़े घाव चेहरे पर मिले। युवती के एक पैर में सैंडल थी। पुलिस ने आसपास का इलाका छान मारा मगर कोई सुराग नहीं मिला। लोगों से युवती की शिनाख्त की कोशिशें भी असफल रही। लोग दुष्कर्म की आशंका जता रहे थे। मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्णेंदु सिंह व सीओ सिटी नवीन सिंह ने पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने कुर्सी पुलिस को निर्देश दिया कि युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों में भी फोटो का प्रसार करें। इसे लेकर कुर्सी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को निर्धारित 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
तेल फैक्टरी के अंदर तक गया खोजी कुत्ता
घटना की जांच के लिए फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। इस दौरान घटनास्थल से सूंघते हुए खोजी कुत्ता पास में ही स्थित एक खाद्य तेल की फैक्टरी के गेट तक पहुंचा। पुलिस ने गेट खुलवाया तो खोजी कुत्ता करीब 50 मीटर अंदर तक जाकर लौट आया। पुलिस ने आसपास के कई लोगों से भी पूछताछ की।

ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच
सनसनीखेज हत्या की घटना के पीछे पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग को लेकर भी हत्या की आशंका है तो पुलिस ऑनर किलिंग की संभावनाओं पर भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि युवती क्षेत्र की न होकर बाहर की है। पुलिस लखनऊ, सीतापुर समेत जिले के सभी मिसिंग केसों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed