फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

बहन से प्रेम प्रसंग की जानकारी पर दोस्त की हत्या कर नदी किनारे दफना दिया शव

Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder
बाराबंकी। अपनी बहन से प्रेम प्रसंग की जानकारी पर एक युवक ने अपने दोस्त का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कल्याणी नदी के किनारे दफना दिया। जब लापता युवक के परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर शव को निकालकर पोस्टमार्टम लिए भेजा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना के एक गांव में रहने वाले रोहित का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती का भाई रोहित का अच्छा दोस्त था और उसके घर आना-जाना था। बीते तीन दिन पहले आरोपी युवक ने अपनी बहन को रोहित के साथ देखा तो दोनों के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई, लेकिन उसने जाहिर नहीं होने दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लोकलाज के भय से युवक ने अपने दोस्त को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया और बीते 25 जुलाई की रात उसे बहाने से कल्याणी नदी के किनारे ले गया। यहां उसने रोहित का गला दबाकर मार डाला। यही नहीं शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी किनारे दफन कर दिया और गांव में जाकर खुलेआम घूमने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक रोहित के न मिलने पर परेशान पिता जय किशन ने सफदरगंज थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई तो सक्रिय हुई पुलिस ने जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि जांच में पता लगा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक शुभम तिवारी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की तो शुभम ने अपना जुर्म कबूल करते हुए मृतक रोहित के शव को भी नदी के किनारे से बरामद कराया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि वह झांसे से रोहित को बुलाकर कल्याणी नदी के किनारे सुनसान इलाके में ले गया था। यहां पहुंचकर उसने अपनी बहन से उसके संबंध की जानकारी होना बताया और उससे गांव छोड़कर चले जाने की सलाह दी। इस पर रोहित ने कहा कि वह जाएगा तो उसकी बहन को लेकर जाएगा। इस पर हुई कहासुनी के बाद रोहित की हत्या कर दी थी।

सफदरगंज थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक युवक का शव कल्याणी नदी के किनारे दफनाया हुआ मिला है। इस मामले में पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुुड़ा है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
-रामसूरत सोनकर, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed