फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

सूटकेस में धड़ और पॉलीथिन में मिला महिला का सिर, हाथ व पैर

Wed, 08 Jul 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
murder
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बंद पड़ी फैक्टरी के पास मंगलवार शाम एक सूटकेस में युवती की कटा धड़ और पॉलीथिन में उसका सिर, हाथ और पैर बरामद हुए। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसपी भी छानबीन करने मौके पर पहुंचे। जानकारी पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। जांच में ब्रीफ केस के अंदर चार-पांच सलवार सूट व कंबल भी पाया गया। छानबीन व आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो की। पुलिस ने बताया कि युवती का क्षतविक्षत शव सड़ने लगा था। आशंका है कि अन्यत्र हत्या और फिर शव के टुकड़े करने के बाद उन्हें पैककर हत्यारों ने सूनसान स्थान पर फेंक दिया। युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात की जानकारी मंगलवार शाम तब हुई जब सफेदाबाद के पास एक बंद फैक्टरी के पास सड़क किनारे पड़े सूटकेस को खोला गया। सूटकेस पड़ा होने की सूचना मंगलवार शाम स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। उसके अंदर से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह व कोतवाल पंकज सिंह मौके पर पहुंचे और सूटकेस को खोलकर देखा तो उसमें एक युवती का धड़ पैक मिला। छानबीन में कुछ ही दूरी पर एक कैरी बैग पड़ा मिला। पुलिस ने उसे खोला तो उसमें दो पालीथिन में महिला के कटे अंग पैक थे। एक पॉलीथीन में कटे हाथ व पैर थे तो दूसरी में सिर पैक था। इसके अलावा चार-पांच सलवार सूट व कंबल भी मिला।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। छानबीन के बाद पुलिस का कहना था कि युवती की उम्र 27-28 वर्ष होगी। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि शव करीब दो-दिन पुराना होने के चलते सड़ चुका है। बदबू आने की वजह से ही स्थानीय लोगों को पता लगा तो पुलिस को बताया गया। युवती की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव पैक करके यहां फेंका गया है। घटनास्थल लखनऊ-अयोध्या हाईवे से कुछ ही दूर है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि किसी वाहन से लाकर शव फेंका गया है। मौके पर आसपास के तमाम लोग जमा थे जिनसे पुलिस ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एसपी ने स्थानीय पुलिस के साथ जांच के लिए सर्विलांस व अन्य टीमों को भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed