{"_id":"6af4cb294924c4273d058188","slug":"mother-and-daughter-beaten-for-objecting-to-noise-from-religious-rituals-barabanki-news-c-96-1-ame1029-180175-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पूजा-पाठ के शोर का विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पूजा-पाठ के शोर का विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई
Thu, 12 Nov 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज। बंदोइया गांव निवासी करमपति को पड़ोसियों के देर रात तक तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ करने के दौरान हो रहे शोरगुल का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने करमपति और उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िता ने नन्हेलाल, अनिल, सुनील और राज समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है।
करमपति के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब एक सप्ताह से एक ओझा को बुलाकर रात 12 बजे तक पूजा-पाठ कर रहे हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगते हैं। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद