फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   More than two thousand private schools remained closed, studies stalled

Barabanki News: बंद रहे दो हजार से अधिक निजी स्कूल, पढ़ाई ठप

Wed, 09 Aug 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
More than two thousand private schools remained closed, studies stalled
बाराबंकी। आजमगढ़ प्रकरण के विरोध में मंगलवार को जिले में संचालित विभिन्न बोर्ड के करीब दो हजार स्कूल बंद रहे। इससे शिक्षण कार्य पूरी तरह बाधित रहा। आक्रोशित शिक्षकों ने मृतक छात्रा के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए में घटना में अकारण ही शिक्षक एवं प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी के विरोध में काली पट्टी बांधकर एक तरफा कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन



बाराबंकी शिक्षक महासभा व बाराबंकी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन समेत तमाम संगठनों ने आजमगढ़ प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने एवं प्रदेश में स्कूल सुरक्षा बिल लागू करने की मांग भी जोरशोर से की।
विज्ञापन


आजमगढ़ प्रकरण को लेकर जिले में संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी निजी विद्यालय मंगलवार को बंद रहे। सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह से बंद रहा। हालांकि प्रधानाचार्य व शिक्षक कॉलेज पहुंचे और आजमगढ़ प्रकरण को लेकर दो मिनट का मौन रखकर मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रबंधक मानस झुनझुनवाला ने कहा कि बिना जांच के प्रधानाचार्य व शिक्षक पर कार्रवाई न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायनियर मांटेसरी हाईस्कूल, श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज समेत अन्य स्कूलों में भी प्रकरण को लेकर शिक्षकों ने काली पट्टियां बांध कर विरोध दिवस मनाया। इसमें निजी स्कूल संगठन से जुड़े सचिव हरपाल सिंह, शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजकुमार उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर कांडपाल, अजय कुमार मिश्र व अंकुर माथुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed