{"_id":"6c5b8d921c56e1c18dc6ac8cecf1ace0","slug":"mlc-elections-for-the-first-day-sold-a-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन एमएलसी चुनाव के लिए बिका एक परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन एमएलसी चुनाव के लिए बिका एक परचा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। जिला प्रशासन इस चुनाव को लेकर काफी सतर्क है। इसी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पहले दिन भाकियू के प्रांतीय महासचिव ने एडीएम कोर्ट पहुंच नामांकन पत्र लिया।
विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार से नामांकन पत्र एडीएम कोर्ट से दिए जाने लगे हैं। भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह ने एडीएम कोर्ट पहुंच पर्चा लिया। इस तरह से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन एक पर्चा दिया जा सका। पंचायत चुनाव, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने की वजह से जिला प्रशासन उत्साह से भरा हुआ है।
उधर जिलाधिकारी अजय यादव के सख्ती के कारण दूसरे अधिकारी चौकस रहे। एमएलसी चुनाव में भी प्रशासन की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कलेक्ट्रेट के आसपास की सुरक्षा और सख्त करते हुए इसे पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।