फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   MLA supporters create ruckus at toll plaza, uproot barriers

Barabanki News: विधायक समर्थकों का टोल प्लाजा पर हंगामा, बैरियर उखाड़े

Thu, 03 Jul 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 03 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
MLA supporters create ruckus at toll plaza, uproot barriers
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित बारा टोल प्लाजा पर अपना दल (एस) विधायक के समर्थकों ने जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि विधायक के काफिले में शामिल 40 वाहनों को टोल से बिना शुल्क दिए निकलने से रोका तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा करने के साथ मारपीट शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों ने टोल बैरियर उखाड़कर फेंक दिया। यह हंगामा करीब आधा घंटे तक चला। हंगामे के बाद टोल प्रबंधन ने हैदरगढ़ कोतवाली में तहरीर उपद्रवी कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में विधायक का नाम दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

टोल मैनेजर जगभान ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:20 बजे करीब 45 वाहनों का एक काफिला सुल्तानपुर की ओर से टोल प्लाजा पर पहुंचा। काफिले में शामिल लोगों ने खुद को अपना दल से जुड़ा बताया और सभी वाहनों को टोल फ्री करने की मांग की। टोल कर्मियों ने बताया कि नियमों के तहत केवल विधायक या सरकारी ड्यूटी पर लगे वाहनों को ही टोल से छूट दी जाती है। इस पर विधायक का वाहन तो बिना शुल्क दिए निकाल दिया गया, लेकिन बाकी वाहनों को बेरियर लगा कर रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

टोल मैनेजर के अनुसार इसी बात को लेकर काफिले में मौजूद 60-70 लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने टोल बैरियर को तोड़ने के साथ ही मौजूद कर्मचारियों से मारपीट भी की। इस दौरान टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं। मैनेजर ने तहरीर में 21 वाहनों के नंबर दर्ज कराए हैं। जबकि पार्टी के नाम के रूप में केवल अपना दल लिखा गया है। तहरीर में विधायक के नाम का भी उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि टोल प्रबंधन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। इसमें वाहनों में सवार अज्ञात लोगों द्वारा हंगामा व तोड़फोड़ करने की बात कही गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर विधायक की मौजूदगी की पुष्टि भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed