{"_id":"5c48b917bdec2273a3396708","slug":"mla-and-mp-quarelled-in-front-of-deputy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव के भाषण के दौरान भिड़े विधायक और सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव के भाषण के दौरान भिड़े विधायक और सांसद
Thu, 24 Jan 2019 12:27 AM IST
anil anil
Amarujala
Amarujala
Published by: anil anil
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सम्मान समारोह
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिसर में आयोजित राजा गंगा बख्श रावत सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भाषण के दौरान सांसद प्रियंका सिंह रावत और रायबरेली के बछरावां विधायक रामनरेश रावत गंगा बख्श स्मारक बनाने के प्रस्ताव को लेकर भिड़ गए। सांसद ने कहा प्रस्ताव जा चुका और विधायक बोले-तुमको नहीं पता प्रस्ताव अभी नहीं गया। दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर कहा कि विशेष मामला नहीं था एक प्रस्ताव को लेेकर बात उठी थी जो वहीं खत्म हो गई।
विज्ञापन
मालूम हो कि बुधवार को जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाषण दे रहे थे तभी पास खड़े विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि गंगा बख्श रावत के स्मारक बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन से ले लिया जाए। इसी बीच सांसद ने खड़े होकर कहा कि दो चौराहों का विकास गंगा बख्श रावत के नाम करने का प्रस्ताव पहले जा चुका है। डिप्टी सीएम उनकी बात सुन ही रहे थे तभी विधायक ने कहा कि आप बैठ जाएं आपको नहीं मालूम।
विज्ञापन
प्रियंका रावत ने बताया कि लखनऊ के महाराजा बिजली पासी के किला के साथ ही गंगा बख्श रावत के स्मारक के प्रस्ताव को भेजा जा चुका है यह जानकारी वह दे रही थी तभी विधायक ने कहा कि आप बैठ जाएं, बाकी कोई बात नहीं हुई। उधर रामनरेश रावत ने कहा कि सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि प्रस्ताव जा चुका है तो उन्हें मना किया गया है बाकी कोई तू-तू मै-मै नहीं हुई है। चर्चा है कि सांसद और विधायक के समर्थकों के बीच टिकट को लेकर भीतर ही भीतर गुटबाजी दिख रही थी। इसी बात को लेकर दोनों नेता अपनी-अपनी बातों को रखना चाह रहे थे।
विज्ञापन