फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   market

धनतेरस को लेकर दुल्हन की तरह सजे बाजार

Sat, 22 Oct 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
market
बाराबंकी। धनतेेरस की बंपर शॉपिंग के साथ ही दीपोत्सर्व केे उल्लास में लोग डूबेंगे। कोई एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज या फिर नई बाइक या कार खरीदकर धनतेरस की परंपरा पूरा करेगा तो कोई सोने-चांदी के गहनों से पर्व का उल्लास मनाएगा। धनतेरस के बहाने ही सही, हर कोई खरीदारी कर खुशियां मनाएगा। शनिवार और रविवार दो दिन धनतेरस मनाए जाने को लेकर दुकानदार भी खुश हैं। बाजार ग्राहकों की हर फरमाइश पूरी करने के लिए सजधज कर तैयार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार में उमड़ी भीड़ ने धनतेरस पर अच्छे कारोबार के संकेत दे दिए हैं। घंटाघर, सराफा बाजार, धनोखर, लइया मंडी, निबलेट, नगर पालिका मार्केट, छाया चौराहा, शापिंग मॉल्स, शोरूम और दुकानें दुल्हन की तरह सज गई हैं।
विज्ञापन

बर्तन बाजार की चमक और सराफा बाजार दमक अलग ही दिखाई दे रही है। इलेक्ट्रानिक्स और ऑटो सेक्टर भी झूमता दिखाई दे रहा है। कारोबारियों का कहना है कि कई वर्षों बाद इतनी रौनक दिख रही है, ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह के कलेक्शन उतारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासा लुुभा रही है गोल्ड की बार्बली चेन
सराफा बाजार पूरी तरह से त्योहारी उल्लास में डूबा है। गुजरात की नक्काशी, राजस्थान की मीनाकारी और जयपुर के जड़ाऊ जेवर महिलाओं के गले का हार बनने को बेताब हैं। जयपुरी सेट, जोधपुरी कलेक्शन, नवरतन चूड़ी, साउथ इंडियन, बांबे और बैंकाक की ज्वैलरी अपनी अलग ही चमक बिखेर रहे हैं।
कम बजट वाली फ्लोरल डिजाइन व लाइटवेट ज्वैलरी लोगों को खासा लुभा रही है। खास लोगों के लिए एंटीक पीस गोल्ड व डायमंड में दोनों में है। गोल्ड की 210 ग्राम की बार्बली चेन आकर्षण का केंद्र बनी है।
गारमेंट सेक्टर भी तैयार
कैजुअल ड्रेेसेज के साथ बाजार में कई वैरायटी मौजूद है। जींस, जैकेट, प्लाजो, टॉप, लहंगा, जेंट्स ब्लेजर की ढेरों वैरायटी है। सिल्क, कांजीवरम की साड़ियों के अलावा डंडो वेस्टर्न का जबरदस्त क्रेज है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार ही कलेक्शन किया गया है। ऊलेन कपड़ों की भी कई रेंज बाजार में मौजूद है।
चमका बर्तन बाजार
बर्तन की दुकानों में दीपोत्सव का रंग पूरी तरह चढ़ा दिखाई दे रहा है। दुकान के बाहर तक बर्तन सज गए हैं। मुरादाबादी रंग बिरंगे डिजाइनर पीतल के बर्तन के अलावा स्टील के बर्तन की चमक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। बर्तन की दुकानों पर कंपनी के प्रोडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर देकर लोगों को लुभाया जा रहा है।
लुुुुभा रहे हैं डिजाइनर दीये
दीपोत्सव पर दीयों की दुकानें शहर में कई जगह लगी हैं। डिजाइनर दीये दो रुपये प्रति पीस से लेकर 10 रुपये प्रति दीया है। कई जगह गोबर से बने दीये भी बिक रहे हैं। मिट्टी के लक्ष्मी गणेश की खूब खरीदारी हो रही है। बाजार में 30 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक के लक्ष्मी गणेेश प्रतिमाएं बिक रही हैं। इसके अलावा सजावटी सामान की कई दुकानें सजी हैं।

दोनों दिन रहेंगे मुहूर्त
इस बार धनतेरस की खरीदारी व पूजन के लिए दो दिन तक मुहूर्त मिल रहे हैं। आचार्य पं. अनिल मिश्रा के मुताबिक त्रयोदशी शनिवार शाम 4.33 बजे से शुरू होकर अगले दिन 23 अक्तूबर की शाम 5.44 बजे तक रहेगी। शनिवार को दिनभर खरीदारी के कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। भगवान धनवंतरि का पूजन इसी दिन किया जाएगा। 23 अक्तूबर को उदयातिथि में त्रयोदशी का मान रहेगा। इस दिन भी खरीदारी करना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed