{"_id":"61e71276fef1ac1a5b59ad93","slug":"market-barabanki-news-lko6140526116","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बाजार में उड़ी कोविड नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बाजार में उड़ी कोविड नियमों की धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं कस्बे में गाइड लाइन की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। तहसील प्रशासन द्वारा भी इस कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए गाइड लाइन के तहत लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाजार व आदि स्थानों पर जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन इस गाइड लाइन को दरकिनार करते हुए कस्बे में मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
बाजार में इस कदर भीड़भाड़ है कि लोगों का पैदल चलना दूभर था। वहीं न तो किसी दुकानदार के चेहरे पर मास्क था और न ही खरीदारी करने आये लोगों ने ही मास्क लगा रखा था। बाजार आये लोगों में कोरोना के संक्रमण का कोई भी डर नही दिखाई दे रहा था। तहसील प्रशासन भी इस ओर ध्यान नही दे रहा है। जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। (संवाद)