फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mahashivratri

लोधेश्वर महादेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 12 Mar 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri
बाराबंकी। महाशिवरात्रि के अवसर पर लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर महादेवा समेत जिलेभर के शिवालयों में हर-हर बम-बम की गूंज के साथ जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। सैकड़ों मील पैदल चलकर तो कोई वाहनों से लंबा सफर तय करके लोधेश्वर महादेव के दरबार में पहुंचा तो चेहरे पर खुशी की ऐसी चमक मानों भोले ने उनकी सारी मुराद पूरी कर दी।
विज्ञापन

बुधवार रात 12 बजे महादेवा में उमड़े सैलाब को देखते हुए मंदिर के कपाट खोल दिए गए, जहां बृहस्पतिवार को देरशाम तक जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। इस दौरान जगह-जगह भंडारे लगाए गए। कहीं पर रुद्राभिषेक तो कहीं पर ओम नम: शिवाय का जाप चलता रहा। चारों तरफ शिवभक्तों व सेवादारों का उल्लास नजर आ रहा था। महिलाओं ने भी भोले के साथ पार्वतीजी की शृंगार सामग्री के साथ पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कांवड़ियों की सेवा में कोई कमी नहीं रही। बाराबंकी शहर से महादेवा तक सड़कों पर सिर्फ कांवड़ियों का रेला था।
विज्ञापन

जिले में बीते 15 दिनों से कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा। लोधेश्वर महादेवा में अपार भीड़ को देखते हुए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए। महादेवा में चारों तरफ कांवड़ व शिवभक्तों का हुजूम ही दिखाई दे रहा था। रात 12 बजे के बाद जैसे ही कपाट खुले, हाथ में गंगाजल, बिल्वपत्र, धतूरा के साथ अपने आराध्य से सारी मनौती पूरी करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक देर शाम तक अनवरत चलता रहा। कई लाख भक्तों के यहां पहुंचने पर सब कुछ शिवमय हो गया। हर तबके के लोग शिव रंग में रंगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सिलसिला देरशाम तक चलता रहा। अबीर गुलाल उड़ाकर डीजे पर थिरकते शिवभक्तों की टोलियां श्रद्घा की एक अनूठी मिसाल पेश कर रही थीं। यहां पहुुंचने वाले में सैकड़ों मील पैदल, बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस से लेकर निजी वाहनों से लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, उरई, जालौन, मैनपुरी, इटावा, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, रायबरेली से पहुंचे थे। प्रशासन का दावा है कि देरशाम तक साढ़े पांच लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
इसके अलावा जिले में शहर के नागेश्वरनाथ मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, धनोखर मंदिर, सिद्घेश्वर महादेव, मत्थेश्वर महादेव, औसानेश्वर महादेव, भुवनेश्वर महादेव, कुंतेश्वर महादेव, नील कंठेश्वर महादेव, किल्लेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक शिव की आराधना व पूजा में महिला, पुरुष, बच्चों से लेकर हर तबके के लोगों के शामिल होने का सिलसिला चलता रहा।
शिवमय दिखी खाकी
लोधेश्वर महादेवा में कांवड़ियों के बीच पुलिस कर्मियों ने भी बढ़ चढ़कर जलाभिषेक किया। महिला व पुरुष पुलिस कर्मी भी हाथ में लोटा भरे जल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहे। पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले भोलेनाथ की पूजा की। उसके बाद ड्यूटी पर लग गए। यही नहीं पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने भी पहुंचकर पूजा अर्चना की।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
महादेवा में भक्तों की भीड़ के बीच सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। एसपी यमुना प्रसाद से लेकर एएसपी अवधेश सिंह समेत कई थाना प्रभारी व सीओ पूरे दिन सुरक्षा में सक्रिय रहे। बाराबंकी से लेकर महादेवा तक मार्ग पर जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी भक्तों की मदद करते दिखे। वहीं यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए भी अच्छे इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed