फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mahadeva came Kanvdie, Preparations incomplete

महादेवा आने लगे कांवड़िये मगर तैयारियां अधूरी

Tue, 23 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 23 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mahadeva came Kanvdie, Preparations incomplete
लोधेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि पर फाल्गुनी मेले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मगर अभी तक प्रशासन की तैयारी गति नहीं पकड़ सकी है। मेले में दूर-दूर से शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पैदल आने लगे हैं। मार्ग की उखड़ी गिट्टियां व बड़े-बड़े गड्ढे शिवभक्तों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर उन्नाव, कानपुर, घाटमपुर, बांदा, उरई, जालौन, हमीरपुर, सीतापुर, रायबरेली, कन्नौज समेत प्रदेश के अन्य जनपदों से शिवभक्त आते हैं। यहां महाशिवरात्रि के तकरीबन एक सप्ताह पहले से ही शिवभक्तों का आना शुरू हो जाता है। ये भक्त कांवर लेकर सौ-दो सौ किलोमीटर दूर से पैदल चलकर यहां आते हैं।
विज्ञापन


मेला में शिवभक्तों का आना शुरू हो गया है। मगर गोंडा बहराइच मार्ग पर बिंदौरा के पास सड़क की गिट्टियां उखड़ी पड़ी हैं। नहर पर पुल बनाने को लेकर यहां की सड़क अधूरी पड़ी है। इसके अलावा रामनगर चौराहे व बुढ़वल स्टेशन मार्ग से रामनगर ब्लॉक तक सड़क पर गिट्टियां उखड़ी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरकामऊ से चौकाघाट की पटरी निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। केसरीपुर से गनेशपुर मार्ग में गड्ढे व उखड़ी पड़ी गिट्टियां पैदल आने वाले शिवभक्तों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। इससे श्रद्धालुओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पानी की टंकी की सफाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed