{"_id":"579503444f1c1bcc38c4b80b","slug":"lodheswar-mahadeva-cheers-with-reverberates-bol-bom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयकारों से गूंजेगा लोधेश्वर महादेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयकारों से गूंजेगा लोधेश्वर महादेवा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
लोधेश्वर महादेवा में सजी फूल की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम सावन का पहला सोमवार है। लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले मेला की प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवरियों का भी पहुंचना शुरू हो गया है। दूर दराज से आए कांवरियों ने मेला परिसर में ही डेरा जमा दिया है। दुकानें सज गई हैं। सोमवार को मंदिर परिसर बोल बम भोले के जयकारों से गूंज उठेगा।
सावन में हर सोमवार को लोधेश्वर महादेव में सावन का मेला लगता है। प्रशासनिक स्तर पर मेला की तैयारियां पूरी कर ली गई है। महादेवा में आने वाले कांवरियों के ठहरने के लिए पंडाल लगाए गए हैं।
इसके अलावा लोगों को आसानी से भोलेनाथ के दर्शन हो सके, इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। मेला में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां भी पूरी कर लीं है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने रविवार की शाम मेला परिसर में बने ऑडीटोरियम में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही मेला की सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। बताया कि मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात होंगे।
मेला में कांवरियों व मेलाहारियों की आमद को देखते हुए दुकानें सज गई हैं। फूल दुकानदार भी फूलों, धतूर, मदार के साथ दर्शनार्थियों के लिए लोटे आदि भी रखे हुए हैं। इस बार मेला परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है।