फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Leopard now seen in Khajuri forest, panic

अब खजुरी के जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत

Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard now seen in Khajuri forest, panic
कोटवाधाम (बाराबंकी)। जिले में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक गांव के बाद दूसरे गांव में आये दिन लोगों को तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी वह अभी तक वन विभाग की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

जिले भर में भ्रमण कर रहा तेंदुआ पहले मोहमदपुरखाला थाना क्षेत्र, दरियाबाद थाना क्षेत्र, उसके बाद सफदरगंज, जैदपुर में अयोध्या हाईवे किनारे देखा गया। उसके बाद अब एक बार फिर बदोसराय थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर तेंदुआ देखा गया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर पूर्व प्रधान रमाशंकर सिंह के घर के पीछे स्थित जंगल में गांव के ही अंशू, अनुराग, अभी व बड़े सिंह बिजली न होने पर पेड़ के नीचे बैठने जा रहे थे। जैसे ही चारों जंगल की तरफ बने रास्ते पर मुड़े, तभी देखा कि सामने तेंदुआ बैठा हुआ है। इसके बाद ये सभी भागते हुए गांव पहुंचे और इसकी जानकारी लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर बदोसराय थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और इस बारे में डीएफओ को बताया। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों के साथ पुलिस व ग्रामीणों ने जंगल की कांबिग की मगर तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा।
जंगल के चारों तरफ खोज करने के बाद अधिकारियों को यहां तेंदुआ होने की खबर फर्जी तथा अफवाह लग रही है क्योंकि न तो कोई पगचिह्न मिला और न ही कोई ऐसी बात लग रही है कि यहां तेंदुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस व वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। डीएफओ रुस्तम परवेज का कहना है कि गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

जिले में इस समय कितने तेंदुए सक्रिय हैं, इस बारे में वन विभाग को भी नहीं पता है। जिस तरह अलग-अलग क्षेत्र में तेंदुए देखे जा रहे हैं, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए ज्यादा संख्या में हैं। 15 दिन से घूम रहे तेंदुए लोगों के लिए मुसीबत बने हैं। वहीं तेंदुआ के बारे में किसी प्रकार की अफवाह फैैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी पुलिस कर्मियों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed