फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   leopard

अब मियागंज में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Sun, 15 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
leopard
कोटवाधाम (बाराबंकी)। दरियाबाद क्षेत्र में लगातार एक गांव के बाद दूसरे फिर तीसरे गांव में तेंदुआ दिखाई पड़ रहा है। इसके चलते पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। लोग अपने घरों में दुबके हुए बैठे हैं। किसानों की खेती का कार्य भी पिछड़ रहा है। मगर वन विभाग इस तेंदुआ को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मियागंज निवासी सिराजुद्दीन के घर पीछे उनकी पत्नी मोसमा ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ को अपने घर की छत से नीचे देखा। इनके द्वारा बताया गया कि तेंदुआ घर के बरामदे में बैठी बकरियों पर घात लगा रहा था। ये सब देखकर मोसमा बेहोश होकर गिर गयीं। इसके बाद उसके पति व बच्चे छत पर पहुंच गए तो देखा कि उसकी मोसमा बेहोश पड़ी थी।
विज्ञापन

फिर पानी डालकर उसको होश में लाया तो उसने घर के पीछे तेंदुआ होने की बात कही। जब परिवार के लोगों ने उधर देखा तो तेंदुआ खेत की तरफ जा रहा था। इसके बाद इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के चारों तरफ गश्त कर तेंदुआ की तलाश की मगर वह दिखाई नहीं दिया। वन विभाग की टीम को तेंदुआ के पगचिह्न खेत की तरफ मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव में वन दरोगा दिलीप गुप्ता ने टीम के साथ गांव पहुंचकर कॉम्बिंग शुरू कर दिया और पगचिह्नों के आधार पर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर तेंदुआ पकड़ने में सफलता नहीं मिली। पहले मिश्रनपुरवा उसके बाद भगवनपुर कुशफर और अब मियागंज में तेंदुआ दिखाई देने के बाद क्षेत्र के सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को रात में खेत की तरफ जाने से रोक दिया गया और बच्चों को गांव व घर से बाहर जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गयी है।
तेंदुआ दिखा मियागंज में जाल व पिंजड़ा पतुलकी गांव में
लगातार तीन दिन से तेंदुआ के पीछे भाग रही वन विभाग की टीम जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। तेंदुआ विभाग के अधिकारियों के ऊपर हमला करके निकलने के बाद भी पकड़ से दूर है। शुक्रवार देर रात मियागंज में तेंदुआ दिखाई देने के बाद उसे पकड़ने के लिए पांच किलोमीटर दूर पतुलकी गांव में पिजड़ा व जाल लगाकर रखा गया है।
विभाग तेंदुआ पकड़ने के लिए उसका इंतजार इधर आने का कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग मिश्रनपुरवा गांव में सक्रिय होकर तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास करता तो ये आगे नहीं जा पाता और लोगों को इसकी दहशत से राहत मिल जाती। इसी का नतीजा है कि अब एक गांव के बाद दूसरे गांव में तेंदुआ देखे जाने पर लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

तेंदुआ पकड़ने के लिए टीमें सक्रिय हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द तेंदुआ पकड़ने में कामयाबी मिल सके।
-रुस्तम परवेज, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed