फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   leopard

खेतों में दिखा तेंदुआ, पगचिन्हों से हुई पुष्टि, दहशत बढ़ी

Tue, 04 Jan 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
leopard
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से जिले में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ कोठी थाना क्षेत्र के मझपुरा गांव में दिखा। चौंकाने वाली बात यह है कि ग्रामीणों के मुताबिक इनकी संख्या दो है। सूचना पाने के बाद वन व पुलिस विभाग की टीमें पूरा दिन कॉम्बिंग में जुटी रहीं। खेतों में पगचिह्न भी मिले हैं जिसके बाद तेंदुआ होने की बात वन विभाग ने स्वीकार कर लिया है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है। वन विभाग की तीन टीमें लगी हैं। ग्रामीणों को सजग किया जा रहा कि बहुत जरूरी होने पर झुंड में ही निकलें। निर्जन स्थानों पर मत जाएं।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मचपुरा गांव में सोमवार सुबह गांव के निवासी मोहम्मद इसरार व रामू अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी उन्होंने खेत के पास से तेंदुआ का जोड़ा निकलते देखा तो दोनों सन्न रह गए। दोनों दौड़ते हुए गांव पहुंचे तो कई लोग उधर दौड़े। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने देखा कि पुआल के ढेर में दो तेंदुआ बैठे थे।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को इसरार के खेत की तरफ न जाने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष कोठी संजीत कुमार सोनकर व वन दरोगा वीर भगत सिंह की टीम ने पड़ताल में पाया कि खेतों के आसपास पगचिह्न बने हैं। उधर, घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम पीरनगर में भी सोमवार सुबह ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखे जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नीलगाय का एक बच्चा घायल हालत में मिला। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि नीलगाय खेतों की सुरक्षा में लगाए गए कटीले तार की वजह से घायल हुई है। अभी तेंदुआ की पुष्टि नहीं हुई है।

डीएफओ ने स्वीकारा, तेंदुआ ही था
जिले में तेंदुआ की आमद को लेकर अभी तक अफवाह बता रहा वन विभाग भी बैकफुट पर आया। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि कोठी क्षेत्र में एक तेंदुआ के पगचिह्न मिले हैं। मौके पर तीन टीमें लगा दी गईं हैं। ग्रामीणों को सजग कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed