फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Legal profession is interested in fighting against injustice

Barabanki News: अन्याय के खिलाफ लड़ने को भा रहा विधि का पेशा

Wed, 25 Dec 2024 07:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 25 Dec 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Legal profession is interested in fighting against injustice
बाराबंकी। महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा रही हैं। इसके चलते ही अन्याय के खिलाफ मुखर हो कर लड़ने व पीड़ितों को न्याय दिलवाने का जज्बा महिलाओं को विधि का पेशा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। बीते पांच वर्षों में विधि के क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाली महिलाओं की संख्या 25 से बढ़कर 150 तक हो गई है। यह महिलाएं असहाय महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए नि:शुल्क विधिक सहायता भी मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के अनुसार बीते पांच वर्ष के दौरान महिला अधिवक्ताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। पांच साल पहले कचहरी में तीन हजार पंजीकृत अधिवक्ता थे, इनमें से सिर्फ 25 महिलाएं थीं। वर्तमान में कचहरी में 3500 वकीलों में से सौ से अधिक महिला अधिवक्ता हैं। यह महिला विधि का पेशा अपना कर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की मंशा के साथ काला कोट पहनकर कोर्ट में पुरजोर तरह से विधिक अधिकारों को लेकर बहस भी करती हैं।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन में पंजीकरण कराकर चार वर्ष से वकालत कर रहीं भावना वर्मा असहाय पीड़ित महिलाओं को मुफ्त विधिक सहायता देने का कार्य करती हैं। वह अब तक करीब 30 जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त न्यायिक सहायता देकर न्याय दिला चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला वकील यासमीन अंसारी महिलाओं को न्याय दिलाकर उनके जीवनयापन को सरल बनाती है। अपनी आवाज उठाने से हिचकिचाने वाली लगभग 25 महिलाओं को यासमीन गुजारा भत्ता दिला चुकी है।

फरीन का वकालत का कोई इरादा नहीं था, लेकिन महिलाओं के प्रति बढ़ते अन्याय को देखकर फरीन ने वकालत की पढ़ाई की और आज वह महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति सचेत करने के साथ ही मुफ्त विधिक सहायता देकर न्याय भी दिलवा रही हैं।

अतुल दीक्षित।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed