फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   kalyani river will be beneficial for eveyone : governor

सबके लिए कल्याण कारक होगी कल्याणी : राज्यपाल

Mon, 06 Jul 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
kalyani river will be beneficial for eveyone : governor
kalyani river will be beneficial for eveyone : governor - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि पुनर्जीवित कल्याणी नदी सबके लिए कल्याण कारक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इसी कल्याणी नदी के पुनरुद्धार में श्रमिकों के साथ आम लोगों की भागीदारी की सराहना की थी। आज यहां जल प्रवाह देखकर साफ हो गया कि आने वाले समय में पर्यावरण को बचाने के लिए नदियों को बचाना जरूरी है। ऑक्सीजन की कमी से बीमारियों में इजाफा हो रहा है। पर्यावरण बचाने के लिए नदियों और तालाबों की खुदाई कर पुनर्जीवित करना बहुत जरूरी है। कल्याणी नदी पर किया गया काम प्रशंसनीय है। प्रत्येक गांव में निर्विवाद रूप से ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए बरगद और पीपल के 50-100 पेड़ रोपे जाने चाहिए।
विज्ञापन

राज्यपाल सोमवार को फतेहपुर तहसील के ग्राम मवैया मजरे होली पुरवा में कल्याणी नदी के तट पर आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी नदियों को जोड़ने और तालाबों की खुदाई का काम किया जा रहा है। बाराबंकी की कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने का काम भी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां प्राप्त होती हैं किंतु पेड़ लुप्त होने से हम लोगों के समक्ष संकट हो गया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बाराबंकी में कल्याणी नदी पर बनाए गये तटबंध पर पीपल का पौधा भी रोपा। उन्होंने वहीं पर बने गौ घाट को देखा नदी के जल प्रवाह को देख कर डीएम से गहराई और चौड़ाई पूछी गौ घाट के बने स्लोप को थोड़ा चौड़ा और लंबा करने के आदेश दिए। राज्यपाल ने समाज में फैली दहेज जैसी बुराई को खत्म करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सबको शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आज हमारे समाज में डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर की शादी में सबसे ज्यादा दहेज मांगा जाता है। कम उम्र में बेटियों की शादी कर दी जाती है इन विचारों में परिवर्तन लाने के लिए अच्छे लोग दहेज जैसी बुराईयों का विरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के यहां पहुंचने पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, सांसद उपेंद्र रावत, विधायक, साकेंद्र वर्मा, शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, सतीश शर्मा, रामनरेश रावत, डीएम डॉ.आदर्श सिंह, एसपी डॉ.अरविंद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सीडीओ मेधा रूपम समेत सभी उपजिलाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kalyani river will be beneficial for eveyone : governor

kalyani river will be beneficial for eveyone : governor- फोटो : BARABANKI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed