{"_id":"68fa8082d5c80abe06050a28","slug":"kalash-yatra-taken-out-with-pomp-and-show-cheers-echoed-barabanki-news-c-315-1-brp1005-150323-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, गूंजे जयकारे
Fri, 24 Oct 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व रामनगर कस्बा में बैंड बाजा व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसमें शामिल कलश धारण किए महिलाओं व युवतियां पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान पूरा माहौल जयकारों से गूंजता रहा।
कलश यात्रा मे रामनगर कस्बा के मोहल्ला धमेड़ी-प्रथम के लोग, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कलश यात्रा कस्बा रामनगर की गलियों से होते हुए पक्का तालाब हनुमान मंदिर पहुंची। यहां पर सरयू घाट पर जल भरकर रामनगर थाने से बुढ़िया माता मंदिर मार्ग होते हुए कस्बा के कथा स्थल धमेड़ी-प्रथम पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
कलश यात्रा में प्रवाचक अप्रेमय प्रपन्नाचार्य जी महाराज, शिवानंद महाराज, आयोजक लक्ष्मी नारायण शुक्ला, लवकेश शुक्ला, बृजेश शुक्ला, दिलीप तिवारी, शुभम जायसवाल, उमेश पांडेय, कुलदीप शुक्ला, आशीष पांडेय, कमल तिवारी, कमलेश तिवारी, सुखराज, राकेश, नीरज आदि मौजूद रहे। (संवाद)