फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   JNM PG College Champion in Football

फुटबॉल में जेएनएम पीजी कॉलेज चैंपियन

Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
JNM PG College Champion in Football
बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित अंर्तमहाविद्यालयीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता म? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को अंतर महाविद्यालयीय फुटबॉल महिला प्रतियोगिता हुई। इस दौरान चार मैच खेले गए, जिसमें जेएनएम पीजी कॉलेज ने फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टीआरसी महाविद्यालय सतरिख की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय फुटबॉल महिला प्रतियोगिता में नंदनीनगर पीजी कॉलेज गोंडा, किसान पीजी कॉलेज बहराइच, बभनान पीजी कॉलेज नवाबगंज गोंडा, आवासीय परिसर अयोध्या, जेएनएम पीजी कॉलेज, टीआरसी महाविद्यालय सतरिख की महिला फुटबॉल टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला नंदनीनगर व किसान पीजी कॉलेज के मध्य खेला गया, जिसमें किसान पीजी कॉलेज की टीम 2-1 से विजयी रही। दूसरा मैच जेएनएम पीजी कॉलेज और टीआरसी कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें जेएनएम पीजी कॉलेज ने 2-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच आवासीय परिसर और किसान पीजी कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें आवासीय परिसर ने 2-0 से मैच जीत लिया। इसके बाद फाइनल मुकाबला आवासीय परिसर अयोध्या और जेएनएम पीजी कॉलेज के बीच खेला गया जो बहुत ही रोमांचक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के पहले हॉफ में जेएमएम पीजी कॉलेज की खिलाड़ी जायेना ने खेल के 12वें मिनट में शानदार गोल से अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के दूसरे हॉफ के 19वें मिनट में जेएनएम पीजी कॉलेज की खिलाड़ी स्वाति कनौजिया ने गोल कर दिया और टीम 2-0 से विजयी होकर विजेता बनी।

प्रतियोगिता के समापन पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रंजन मिश्र, शिव स्वामी वर्मा, डॉ. अनुराग पांडेय, सज्जाद हुसैन, डॉ. संतोष कुमार गौड़, डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed