फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ITI will be completed after 13 years, studies will start

Barabanki News: 13 साल बाद पूरा होगा आईटीआई, शुरू होगी पढ़ाई

Thu, 06 Feb 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 06 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
ITI will be completed after 13 years, studies will start
बाराबंकी। करीब 13 साल से अधूरे पड़े आईटीआई सिरौलीगौसपुर का निर्माण कार्य अब पूरा हो सकेगा। इससे पढ़ाई के लिए 50 से 60 किमी. दूर आईटीआई महुआवऊ तक की दौड़ लगाने की परेशानी से छात्र-छात्राओं को छुटकारा मिलेगा। शासन ने आईटीआई के अधूरे पड़े भवन निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए 5.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए कक्षाओं का संचालन शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए साल 2013 में सिरौलीगौसपुर तहसील मुख्यालय में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के निर्माण की मंजूरी मिली थी। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा भवन की अनुमोदित लागत 4.98 करोड़ रुपये तय की गई थी। साल 2016 में भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद भी बिजली, पेयजल सप्लाई के साथ अन्य जरूरी कार्य अधूरे रह गए।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से अधूरे बने आईटीआई में ही विद्यार्थियों का दाखिला लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। लेकिन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए सिरौलीगौसपुर से करीब 50 किमी दूर बाराबंकी जिला मुख्यालय के निकट आईटीआई महुआवऊ में भेजा जाने लगा। सरकार को यह रिपोर्ट भेज दी गई कि यहां पर कक्षाएं शुरू कर दी गई है। कक्षाएं शुरू होने की सूचना के बाद शासन स्तर से भी अधूरे पड़े भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कोई बजट निर्गत नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पढ़ाई दूसरी जगह
इससे यहां प्रवेश लेने वाले पांच सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को हर दिन 50 से 60 किमी तक की दौड़ लगाने की परेशानी उठाना पड़ रही है। विद्यार्थियों व अभिभावकों की मांग के बावजूद इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने कभी भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया।

नए शैक्षिक सत्र से शुरू होगी कक्षाएं
तीन माह पूर्व तात्कालिक जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एक रिपोर्ट तैयार कर शासन से बजट की मांग की थी। समीक्षा के बाद शासन ने सिरौलीगौसपुर आईटीआई का संचालन शुरू कराने के लिए 5.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। आईटीआई के प्रधानाचार्य गौरव सिंह ने बताया कि जल्द ही भवन के पूर्ण कराकर इसी सत्र से कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। बताया कि भवन निर्माण पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed