{"_id":"0b996dab8027283776b4618336a11220","slug":"inter-physics-second-paper-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर फिजिक्स सेकंड का पेपर आउट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर फिजिक्स सेकंड का पेपर आउट!
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले ही आउट हो गया। कई विद्यालयोें के नकल माफिया ने पहले ही अपने विद्यालय के छात्रों को कोड वर्ड में बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर बता दिए। जिसे परीक्षार्थियों ने अपने हाथों पर लिख कर परीक्षा दी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई लेकिन सतरिख जीआईसी के बाहर परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले ही प्रश्नपत्र आउट हो गया। सेंटर के बगल में मौजूद बगीचे में कुछ विद्यालयों के प्रबंधकों ने अपने छात्रों को पांच बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर कोड वर्ड में बता दिए। परीक्षार्थियों ने यह कोड अपनी हथेली में भी लिख लिया और सेंटर के अंदर चले गए।
नकल माफिया ने परीक्षार्थियों को कोड 11341 बताया था। जिसका मतलब पहले प्रश्न का उत्तर ऑप्शन एक है। दूसरे प्रश्न का उत्तर भी ऑप्शन एक है। तीसरे प्रश्न का उत्तर ऑप्शन तीन है। चौथे प्रश्न का उत्तर ऑप्शन चार है और प्रश्न पांच का उत्तर ऑप्शन एक है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह को भी दोपहर 2:49 बजे एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
वैसे मुझे पेपर आउट होने की जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी अगर जीआईसी सतरिख के बाहर बच्चों को पेपर शुरू होने पहले आंसर बताए गए हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।
-अजय यादव जिलाधिकारी