फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Inspector accused of raping a female constable summoned to court

Barabanki News: महिला आरक्षी से दुष्कर्म का आरोपी इंस्पेक्टर कोर्ट में तलब

Mon, 10 Nov 2025 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inspector accused of raping a female constable summoned to court
सुल्तानपुर। महिला आरक्षी से दुष्कर्म केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम राकेश यादव की अदालत में सोमवार को भी आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर कार्यवाही के दौरान हाजिर नहीं हुआ, बल्कि उसके अधिवक्ता की तरफ से अर्जी पेश करते हुए मौका देने की मांग की गई। दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर की डिस्चार्ज अर्जी खारिज होने पर हाईकोर्ट में याचिका पेश कर चुनौती भी दी गई है, जो अभी लंबित है। ट्रायल कोर्ट ने इंस्पेक्टर नीशू तोमर की हाजिरी माफी अंतिम अवसर के साथ स्वीकार करते हुए उसे अगली पेशी पर व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। मामले में चार्ज पर सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की गई है। कोतवाली नगर में महिला आरक्षी ने 14 जुलाई 2022 को इंस्पेक्टर नीशू तोमर के खिलाफ यौन शोषण समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें इंस्पेक्टर नीशू तोमर की तरफ से पेश उन्मोचन (छुटकारा) अर्जी अदालत ने खारिज करते हुए उसे चार्ज पर सुनवाई के लिए तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed