{"_id":"6a59459fce67731295037b76","slug":"innocent-child-dies-of-snakebite-negligence-in-treatment-alleged-barabanki-news-c-13-lko1096-1831910-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सर्पदंश से मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सर्पदंश से मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
कार्तिक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के टिकरा जुगराज गांव में सर्पदंश से पांच वर्षीय कार्तिक की मौत हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार नौ जुलाई को हरिश्चंद्र पाल के बेटे कार्तिक को सांप ने काट लिया था। उसे तुरंत सीएचसी ले जाया गया। आरोप है कि डॉक्टरों ने इसे चूहे के काटने का मामला बताते हुए पैर पर बंधा कपड़ा खोल दिया और बच्चे को घर भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि लौटते समय बरकत नगर चौराहे के पास कार्तिक के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 जुलाई को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर सपा के पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिवार को मामले की निष्पक्ष जांच कराने व सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।