फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In the grip of train, cut off student's legs

ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा का पैर कटा

Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
In the grip of train, cut off student's legs
ट्रेन से पैर कटने के बाद जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर रेफर होकर जाती सोनाली वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन से उतरते समय बी फार्मा की एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। छात्रा का पैर ट्रेन व प्लेटफॉर्म की चपेट में आकर कट गया। लहूलुहान छात्रा को पिता व लोगों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम उचैहिटा निवासी सोनाली वर्मा (20) पुत्री दयाशंकर वर्मा दिल्ली में बी फार्मा की छात्रा है। दिल्ली में स्मॉग फैलने से बीमारी की आशंका को देखते हुए उसके पिता उसे लेने गए थे। मंगलवार की सुबह फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से लौट रहे थे।
विज्ञापन


पिता दयाशंकर ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जिससे उसका बायां पैर प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच चला गया। जब तक उसे संभालते ट्रेन चल पड़ी और उसका पैर कट गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन घायल छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तेज रक्तस्राव होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed