फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In the absence of cash out of the banks protest stones

कैश न होने पर बैंकों के बाहर प्रदर्शन, पथराव

Mon, 05 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 05 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
In the absence of cash out of the banks protest stones
बैंकों में कैश किल्लत के चलते जिले में कई जगहों पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। पीएनबी जैदपुर शाखा में सोमवार को मात्र एक हजार रुपये मिलने से खाताधारक भड़क गए। लोगों का गुस्सा देख पुलिस ने लाइन में खड़े लोगों को बैंक के बाहर कर दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज खाताधारकों ने बैंक का शटर बंद कर पथराव कर दिया। वहीं एसबीआई को छोड़ दिया जाए तो किसी भी एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जैदपुर में स्थित पंजाब नैशनल बैंक में सोमवार को मात्र एक हजार रुपये का भुगतान किए जाने से खाताधारकों में बैंक खुलते ही नाराजगी शुरू हो गई थी। पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों ने गुस्सा होकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में ड्यूटी कर रहे दरोगा ने जब लोगों को शांत करने की कोशिश की तो खाताधारक और आक्रोशित हो गए। इसी बात से नाराज दरोगा ने सभी को बैंक के बाहर निकाल दिया। इसके बाद इन लोगों ने बैंक का शटर बंद कर पथराव शुरू कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक एसके कपूर ने बताया कि शाखा में सुबह के समय पैसा मौजूद नहीं था। थाना जैदपुर के अंतर्गत अहमदपुर ग्रामीण बैंक में सुबह 8 बजे से ही खाताधारकों ने लाइन लगा रखी थी।

10 बजे जब बैंक कर्मचारी अपनी ब्रांच पहुंचे तो वहां पर पहले से लाइन में खडे़ लोगों ने पूछा कि साहब आज पैसा मिलेगा। कर्मचारियों ने बताया कि अभी बैंक में पैसा नही है, आयेगा तो मिलेगा। यह सुनने के बाद ग्रामीणों ने बैंक का ताला नही खोलने दिया।

कहा कि जब बैंक में रुपये नही है तो बैंक खोलने से क्या फायदा। घंटों बैंक के सामने ग्रामीणों ने हंगामा काटा। स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जैदपुर कोतवाल विजयमल यादव ने मामला शांत किया।

राजकिशोर, चंद्रशेखर, रामसजीवन, इब्राहिम, रासिदा खातून ने बताया कि चार दिन से बराबर बैंक पैसे लेने आता हूं, मगरबैंक में पैसा खत्म हो जाने के कारण पैसा भी नही मिल पाता है और पूरा दिन बर्बाद हो जाता है।

यही हाल उधौली और घुंघटेर में भी देखने को मिला। बैंक में कैश नही था फिर भी खाताधारक बैंक के बाहर लंबी लाइन में खड़े नजर आये। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा के बाहर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूरा दिन प्रदर्शन किया।


यहां लोगों का कहना है कि बैंक कर्मी प्रभावशाली लोगो को हजारों रुपये व आम आदमी को महज पांच-पांच सौ रुपये ही दे रहे हैं। भाकियू के कुशवाहा सिंह, राममिलन यादव के नेतृत्व में चल रहा प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed