फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In Surtganj become more Indira Awas

सूरतगंज में बनेंगे ज्यादा इंदिरा आवास

Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिले के करीब 11 हजार लाभार्थियों को इंदिरा आवास का लाभ दिया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा लाभार्थी सूरतगंज ब्लॉक में और सबसे कम लाभार्थियों की संख्या त्रिवेदीगंज ब्लॉक की है। इन लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त का पैसा भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इंदिरा आवास का लक्ष्य प्रशासन ने इस बार फिर हासिल कर लिया है। पिछले वर्ष जहां 14 हजार लाभार्थियों को इंदिर आवास का लाभ दिया गया था वहीं इस बार करीब 10 हजार 922 लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। इन लाभार्थियों के खाते में इंदिरा आवास के निर्माण की पहली किस्त 35 हजार रुपये भेजी जा रही है। जिले के सूरतगंज ब्लॉक में सबसे ज्यादा 1622 इंदिरा आवास बनाए जाने हैं वहीं त्रिवेदीगंज में सबसे कम 195 आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा बनीकोडर में 1559, हैदरगढ़ में 408, पूरेडलई में 771, फतेहपुर में 749, देवा में 337, निंदूरा में 511, दरियाबाद में 1061, बंकी में 272, सिद्धौर में 713, सिरौलीगौसपुर में 1350, हरख में 378, रामनगर में 402 और मसौली में 514 इस प्रकार कुल 10922 इंदिरा आवास जिले भर में बनाए जाने हैं। शासन ने इस वर्ष इंदिरा आवास का जितना लक्ष्य निर्धारित किया था वह प्रशासन ने समय से पहले ही पूरा कर लिया है। यहीं नहीं इंदिरा आवास के लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 35 हजार रुपये की धनराशि खाते में भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed