{"_id":"68780082e55fa1c9600ab956","slug":"hurt-by-false-accusation-a-student-committed-suicide-by-hanging-himself-barabanki-news-c-315-1-brp1006-143849-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गलत आरोप से आहत बीटेक के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गलत आरोप से आहत बीटेक के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान
Thu, 17 Jul 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में पायनियर चौराहे के पास रहने वाले तुषार वर्मा (19) का शव बुधवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। देर शाम से सोशल मीडिया पर तुषार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक युवती और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहा है कि उसके खिलाफ पहले भी फर्जी शिकायत की गई थी और अब दोबारा उसे फंसाया जा रहा है। युवती के परिजनों ने उससे 30 लाख रुपये वसूले हैं। संवाद इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
पुलिस के अनुसार तुषार मूल रूप से मोहम्मदपुर खाला के शिवली गांव का रहने वाला था और यहां रहकर बीटेेक की पढ़ाई कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद तुषार के शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस मामले में शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि दो तीन दिन पहले तुषार के खिलाफ एक युवती ने 1090 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस जांच के लिए गई थी। फिलहाल वायरल वीडियो की उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कमरे में लटका मिला युवक का शव
कुर्सी क्षेत्र के चकिया गांव निवासी विवेक गुप्ता (20) बुधवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक वह जब अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में पहुंचे। वहां विवेक का शव छत में हुक में लगे फंदे से लटकता मिला। एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी