{"_id":"614788818ebc3e144e5cffb4","slug":"hospital-sealed-operator-summoned-to-answer-barabanki-news-lko596324643","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल सील, संचालक से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल सील, संचालक से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की जांच रविवार को सीएचसी मथुरानगर अधीक्षक संजय पांडे ने शुरू की। जांच के दौरान अस्पताल संचालन से जुड़े प्रपत्र तलब किये पर अस्पताल प्रशासन कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर अस्पताल को सील करते हुए संचालक से जवाब तलब किया गया है।
दरियाबाद कस्बे में संचालित गायत्री हॉस्पिटल में शनिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। प्रसूता के पति राजकुमार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करने के लिए सीएचसी मथुरानगर के अधीक्षक डॉ. संजय पांडे के नेतृत्व में जांच टीम रविवार को गायत्री अस्पताल पहुंची।
जांच के दौरान अधीक्षक ने रजिस्ट्रेशन, डॉक्टरों की डिग्री व पंजीकरण आदि प्रपत्र मांगे तो अस्पताल के कर्मचारी कोई भी वैध प्रपत्र नहीं दिखा सके। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया नियम को दरकिनार कर अस्पताल संचालित होना पाया गया। इस पर अधीक्षक ने अस्पताल को सील करते हुए दो दिन के अंदर प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।