{"_id":"665ce168ad7c3db26f0c8eea","slug":"highway-reserved-for-counting-of-votes-diversion-at-seven-places-barabanki-news-c-315-1-brp1006-118333-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मतगणना को लेकर हाईवे आरक्षित, सात जगह डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मतगणना को लेकर हाईवे आरक्षित, सात जगह डायवर्जन
Mon, 03 Jun 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। चार जून को नवीन मंडी परिसर में होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत करीब रामनगर तिराहे से बहराइच की ओर करीब चार किमी तक हाईवे आरक्षित कर लिया है वहीं सात विभिन्न जगहों पर डायवर्जन किया गया है। रामनगर, चौपुला की तरफ से शहर व असेनी से रामनगर बहराईच की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। यह डायवर्जन चार जून की सुबह पांच बजे से मतगणना की समाप्ति तक रहेगा।
बाराबंकी बहराइच मार्ग पर स्थित नवीन मंडी के अंदर चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना वाले दिन सुबह पांच बजे से ही शहर के पल्हरी चौराहा के आगे केवल मतगणना कर्मी, एजेंट व पुलिसकर्मी ही जा सकेंगे। वहीं, लखनऊ अयोध्या हाईवे के चौपुला चौराहा से रामनगर व बहराईच की तरफ जाने वाले वाहनों को जयपुरिया कॉलेज से शहाबपुर लिंक मार्ग से भेजा जाएगा। सतरिख, हैदरगढ़ की ओर से पल्हरी ओवर ब्रिज के अण्डर पास से अंदर आने पर रोक रहेगी।
केवल पास धारक आएंगे। बहराइच की तरफ से आने वाले वाहन बाराबंकी की बजाय रामनगर-सुढियामऊ-फतेहपुर-देवा-माती होते हुए अपने गंतव्य को जायेगें। रामनगर की तरफ से आने वाले छोटे वाहन जो बाराबंकी शहर की ओर जायेगें वे वाहन शाहाबपुर नहर कट से बायें जयपुरिया कॉलेज से अपने गंतव्य को जायेगें। बाराबंकी शहर व चौपुला की तरफ से आने वाले छोटे वाहन जयपुरिया कालेज से शाहाबपुर लिंक मार्ग से रामनगर बहराईच की ओर जा सकेंगे। सफदरगंज चौराहा से लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को मरकामऊ से चौकाघाट होते हुए बहराइच गोंडा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मतगणना को लेकर नवीन मंडी में कंट्रोल कक्ष की स्थापना भी की गई है। इसका दूरभाष नंबर 05248-297438 है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कंट्रोल 24 घंटे सक्रिय रहेगा मतगणना संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत इस नंबर पर की जा सकती है।