फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Heart medicine was given to the patient instead of stomach

Barabanki News: पेट की जगह मरीज को दे दी हार्ट की दवा

Fri, 18 Aug 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 18 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Heart medicine was given to the patient instead of stomach
बाराबंकी। जिला अस्पताल आने वाले मरीज फार्मेसी से दवा लेने के बाद एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की फार्मेसी पर दवा बांटने वाले ट्रेनी फार्मासिस्ट इतनी जल्दबाजी में रहते हैं कि वह पेट की जगह पर हार्ट और बुखार की जगह पर सांस की दवाएं दे देते हैं। ऐसे में इलाज कराने आए मरीज की तबियत सुधरने की बजाय बिगड़ भी सकती है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। इसकी वजह से डॉक्टर और अन्य स्टाफ जल्दी-जल्दी मरीजों को देखकर खानापूर्ति करते नजर आए। हालांकि ऐसे हालात अस्पताल में अक्सर बने रहते हैं। लेकिन हद तो तब हो गई, जब पेट संबंधी बीमारी का इलाज कराने आए एक मरीज को फार्मेसी से हार्ट की दवा दे दी गई। दवा का प्रयोग किस प्रकार होेना है यह जानने के लिए जब मरीज डॉक्टर के पास पहुंचा, तब पर्चा देखकर डॉक्टर ने उसे बताया कि पेट की जगह हार्ट की दवा दे दी गई है। इसके बाद डॉक्टर ने दवा बदलने के लिए फिर से मरीज को फार्मेसी भेजा।
विज्ञापन



इस मामले से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिना डॉक्टर को दिखाए दवा ले आना खतरे से खाली नहीं है। अस्पताल की फार्मेसी पर दवा देने वाले अधिकांश ट्रेनी फार्मासिस्ट हैं। ऐसे में कई बार उनसे इस प्रकार की चूक हो जाती है। वहीं अनुभवी फार्मासिस्ट सिर्फ फार्मेसी कक्ष में पड़ी कुर्सियों पर बैठकर ही अपनी ड्यूटी पूरी कर लेते हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा का कहना है कि औषधि वितरण कक्ष में अनुभवी फार्मासिस्टों की तैनाती है, जिनकी देखरेख में दवाओं का वितरण कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed