फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Harass the people from humid heat

उमस भरी गर्मी से हलकान रहे लोग

Thu, 30 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 30 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Harass the people from humid heat
उमस भरी गर्मी से हलकान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
पिछले एक सप्ताह से मौसम के तल्ख मिजाज का कहर जारी है। बृहस्पतिवार भी भीषण उमस भरी गर्मी रही। पारा भी बुधवार के सापेक्ष एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जिसे दोपहर भर लोग हलकान रहे लेकिन शाम को मौसम का मिजाज बदला।
विज्ञापन


आसमान में घनघोर बादल छाए। तेज हवाएं भी बहीं जिसे लोगों ने राहत महसूस की। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते नौ दिनों से मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह भी तीखी धूप  रही। जिसके चलते मौसम काफी गर्म रहा। दोपहर में भीषण उमस भरी गर्मी से सभी हलकान रहे। तापमान भी बुधवार के सापेक्ष एक डिग्री बढ़ कर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग धूप व उमस से बचने के लिए छायादार जगहों पर ही दुबके रहे। राहत के लिए किसी ने स्टॉल या गमछे का सहारा लिया तो महिलाओं ने छतरी का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस व गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। शाम करीब पांच बजे आसमान ने घोर बादल गिर आए। तेज हवाओं के बहने से लोगों ने राहत महसूस की। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। तापमान न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्र्दता अधिकतम 74 व न्यूनतम 49 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed