{"_id":"6140f10d8ebc3eb6231507b8","slug":"group-marriege-barabanki-news-lko595587942","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह के खाते में 1.14 करोड़, मुहूर्त का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह के खाते में 1.14 करोड़, मुहूर्त का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत करीब एक करोड़ 14 लाख रुपये का बजट समाज कल्याण विभाग के पास उपलब्ध है, लेकिन हिन्दू रीति के अनुसार विवाह के लिए सहालगें न होने के चलते इसका आयोजन नहीं हो सका है। करीब 225 जोड़ों का विवाह अक्तूबर माह में नवरात्र के बाद कराने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसे लेकर आवेदन मांगे जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार भी 225 बेटियों की शादियां जिले में होनी है। इसे लेकर समाज कल्याण विभाग को प्रति जोड़े पर खर्च होने वाले 51 हजार रुपये की दर से करीब एक करोड़ 14 लाख रुपये की धनराशि विभाग को पहले ही मिल चुकी है लेकिन विवाह के लिए मुहूर्त न होने से इसका आयोजन नहीं हो सका है।
कई जोड़ों के परिजनों ने बिना मुहूर्त के शादी करने से इंकार भी किया है। अब सामूहिक विवाह अक्तूबर माह में नवरात्र के बाद कराने की तैयारी चल रही है। आयोजन ब्लॉकवार कराएंगे जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ब्लॉक कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
उधर, विभाग में एकल शादी अनुदान योजना भी चलाई जा रही है। इस योजना में विभाग को एससी वर्ग में 40 तो सामान्य के लिए 20 लाख रुपये का बजट मिला है। करीब नौ से अधिक आवेदन आए हैं। इन आवेदनों की जांच फिर से विभाग द्वारा कराई जा रही है। बजट के आधार पर करीब 600 पात्रों को ही लाभांवित किया जा सकेग। प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी।
अक्तूबर में होंगी शादियां
सामूहिक विवाह के लिए बजट उपलब्ध है, लेकिन मुहूर्त न होने से अभी शादियां नहीं हो सकी है। अक्तूबर से इसका आयोजन किया जाएगा। एकल शादी अनुदान योजना के तहत आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है।
- एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी।