फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   group marriage

जिले के 376 नए जोड़ों को आशीर्वाद देंगे सीएम

Fri, 26 Nov 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
group marriage
बाराबंकी। मंडल मुख्यालय अयोध्या में शुक्रवार को श्रम विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में श्रमिक परिवार की 376 जोड़ों का विवाह होगा। इसमें 18 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया जाएगा। इन जोड़ों को वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रत्येक जोड़ें पर एक टोकन जारी किया गया है। जिसमें दोनों पक्ष से 10 पारिवारिक सदस्यों को रखा गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को अयोध्या के जीआईसी परिसर में लगभग साढ़े तीन हजार श्रमिक बेटियों की शादी होने जा रही है। इसमें जिले को 700 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीते 19 नवंबर को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पंजीकरण शिविर का भी आयोजन किया था। जिसमें एक ही दिन में 76 जोड़े पंजीकृत किए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद से लगातार पंजीकरण में तेजी आई। शुक्रवार को पंजीकृत 376 जोड़ों का विवाह कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इनमें 18 मुस्लिम जोडे़ भी शामिल हैं। जिनका निकाह कराया जाएगा। विभाग ने प्रत्येक जोड़े पर एक टोकन जारी किया है। जिसमें दोनों पक्षों से 10 पारिवारिक सदस्य शामिल हो सकते हैं। योजना के तहत पंजीकरण के समय ही जहां 10-10 हजार रुपये की राशि श्रमिक पिता के खातों में भेजी गई थी। वहीं शादी की 65 हजार की राशि वधू या उसके पिता के खातों भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में जिले से 376 जोड़ों का विवाह होना है। जिसमें सीएम आशीर्वाद देंगे। विवाह के लिए करीब साढ़े पांच सौ आवेदन आए थे। इसमें करीब 180 आवेदनों में कमियां थीं। जिन्हें नामंजूर कर दिया गया।
-शरद कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed