फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gps

पुलिस वाहनों में लगाये जाएंगे जीपीएस सिस्टम

Wed, 11 Sep 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
gps
बाराबंकी। जिले में जितने भी अधिकारियों व कर्मचारियों के सरकारी वाहन हैं, उनमें अब जीपीएस सिस्टम लगाये जाएंगे। इसे लेकर एसपी ने आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में अब पुलिस कर्मी अपनी झूठी उपस्थिति नहीं बता सकेंगे। वहीं कप्तान ने एक और आदेश जारी किया है जिसके तहत अब सीओ व एसओ का भी बराबर लोकेशन लेकर कप्तान को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

बेहतर पुलिसिंग व क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी आकाश तोमर का प्रयास निरंतर जारी है। कप्तान ने एक आदेश जारी करते हुए विभाग के समस्त वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने को कहा है।
विज्ञापन

इसके तहत अब पुलिस के स्कार्ट वाहन समेत मुल्जिमों को ले जाने वाले वाहन व थानों में प्रयोग होने वाले वाहन एक दिन में कितना चले व इनकी लोकेशन कहां-कहां रही, इस बारे में कप्तान खुद जानकारी रख सकेंगे। जीपीएस लगे सभी वाहनों की मानीटरिंग के लिए पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने समस्त सीओ का लोकेशन 24 घंटे में छह बार व थानेदारों का प्रत्येक दो-दो घंटे में लेने के आदेश कंट्रोल रूम प्रभारी को दिए हैं। खासकर रात में 11 से दो बजे के बीच में इनका लोकेशन जरूर लिया जाएगा। इसके तहत जो थानेदार देर रात लखनऊ की ओर निकल जाते थे, उन पर भी शिकंजा कसा जा सकेेगा। वहीं पुलिसिंग भी मजबूत हो सकेगी।

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस वाहनों में जीपीएस लगाए जाएंगे, इससे इनकी लोकेशन के बारे में पता लग सकेगा। समस्त सीओ का 24 घंटे में छह बार तो थानेदारों का प्रत्येक दो घंटे में लोकेशन लिया जा रहा है। सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed