{"_id":"62b75e055ea51653c90d8beb","slug":"governer-visit-barabanki-news-lko636836484","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगी राज्यपाल, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगी राज्यपाल, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का सोमवार को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है और इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को डीएम, एसपी ने एडीएम के साथ हिंद अस्पताल पहुंच वहां पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को जिले के भ्रमण पर आ सकती है। इस दौरान वह हिंद अस्पताल के अलावा जिला कारागार, वन स्टॉप सेंटर आदि का निरीक्षण कर सकती हैं। इसके अलावा कोई परियोजना को भी देख सकती हैं। राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया है।
शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने अपर जिलाधिकारी के साथ हिंद अस्पताल पहुंचकर वहां पर चल रहीं तैयारियों को जायजा लिया और मौके पर मौजूद अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा जहां-जहां पर राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित है वहां-वहां पर भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
प्रशासन भी इसको लेकर पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्यपाल का कार्यक्रम सोमवार को प्रस्तावित है लेकिन अभी लिखा-पढ़ी में कोई आदेश नहीं आया है। प्रशासन राज्यपाल के आगमन को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
पहले भी आ चुकी हैं राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इससे पहले भी जिले में आ चुकी हैं। इस दौरान राज्यपाल ने नेवला करसंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय, सीएचसी बड़ागांव का निरीक्षण किया था। स्कूल में बच्चों से किताब भी सुनी थी और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को भी परखा था। वहीं सीएचसी पहुंचकर वहां दवाओं का वितरण, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा भर्ती मरीजों से बात की थी।